Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने जताई दहेज हत्या की आशंका

October 27, 2024

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों ने जताई दहेज हत्या की आशंका

नूंह: जिला के गांव चिलावली में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु होने का मामला सामने आया है । जबकि परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। वही पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहनाज पुत्री अब्दुल मन्नान निवासी दिहाना सदर थाना नूंह की शादी वर्ष 2021 में मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार चीलावली थाना सदर तावडू के रहने वाले मौसिम के साथ हुई थी।

शादी में दिए गए दान दहेज से ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। जो अक्सर मृतका को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। विवाद का कई बार पंचायत स्तर पर समाधान करने की कोशिश की गई लेकिन कोई समाधान नहीं हो सका। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि ससुराल के लोग एक कार और पांच लाख रुपए नकदी की मांग कर शहनाज को परेशान कर थे।

शुक्रवार को सूचना मिली कि शहनाज की ससुराल वालों ने दहेज हत्या कर दी है। जिसके बाद चीलावली गांव में पहुंचे , जहां पर अंतिम संस्कार करने की तैयारी हो रही थी। पीड़ित परिवार ने समय रहते पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

तावडू सदर थाना पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर 14 आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। वहीं आरोपी पक्ष का कहना है विवाहिता की मौत बीमारी के चलते हुई है।वह कई दिनों से अस्पताल में उपचाराधीन थी।इस संदर्भ में विवाहिता के परिजनों से एक समझौता भी हो गया था।लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें अब गुमराह किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें