Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

नारायणगढ़ में दीपावली के दिन चाकू और डंडों से हमला, युवक घायल

October 22, 2025

नारायणगढ़ में दीपावली के दिन चाकू और डंडों से हमला, युवक घायल

नारायणगढ़। थाना नारायणगढ़ पुलिस ने दीपावली के दिन हुई हिंसक घटना के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में पीड़ित राज, जो मूल रूप से बलिया (उत्तर प्रदेश) के अजऊट गांव निवासी हैं, ने बताया कि वह वर्तमान में दुर्गा कालोनी, कालाअंब में रह रहे हैं।

20 अक्टूबर को दीपावली के दौरान राज, उनके पिता और छोटा भाई अंकित भारद्वाज गली में पटाखे बजा रहे थे। इसी समय चार लड़के पैदल आ रहे थे और अपशब्द कहने लगे। जब राज ने उन्हें गली से जाने और पटाखे बजाने की अनुमति देने को कहा, तो उनमें से वंश ने चाकू से हमला कर दिया। अंबिका ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके अलावा, साजन ने डंडे से राज के भाई को मारा, जबकि हुसैन शाह लगातार अपशब्द कह रहा था।

इस हमले और मारपीट में राज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सबसे पहले कालाअंब के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। फिलहाल उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें