Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत: एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, ससुरालवालों पर लगे गंभीर आरोप, मामला दर्ज

June 26, 2024

पानीपत: एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, ससुरालवालों पर लगे गंभीर आरोप, मामला दर्ज

पानीपत (प्रवीन ठाकुर): जिले के गांव सिवाह से एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक,मृतका प्रीति की शादी गांव सिवाह निवासी कर्मवीर के साथ हुई थी। उसके परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसके साथ लड़ाई झगड़ा और मार पिटाई की जाती थी। इसके साथ ही दहेज की मांग भी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि अब तक वह मृतका के ससुराल वालों को लगभग 5 लाख रुपए दे चुके थे।

वही एक किला जमीन भी लड़की के नाम करवा दी गई थी। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही उसे लड झगड़ कर घर भेज दिया गया था। इसके बाद उन्होंने 25000 रुपए देकर उसे वापस ससुराल भेजा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल पहुंचने के अगले दिन ही उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सरकारी अस्पताल लाया गया है। वहीं पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें