Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

दो छात्र के बीच हुए हिंसक विवाद, चाकू से किया हमला, दोनों घायल उपचाराधीन

July 21, 2025

दो छात्र के बीच हुए हिंसक विवाद, चाकू से किया हमला, दोनों घायल उपचाराधीन

पानीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में एक छात्र ने गुस्से में दूसरे छात्र पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों छात्र झगड़े में घायल हुए है। जिन्हें स्कूल स्टाफ ने बीच–बचाव कर रोका और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

मामला लोहड़ी गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। जहां 11वीं कक्षा का 16 वर्षीय छात्र समीर और 9वीं का 14 वर्षीय छात्र अंश के बीच किसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। दोनों के बीच झगड़ा होते–होते दोनों मारपीट करने लगे।

इसी दौरान छात्रों के बीच के झगड़े ने हिंसक रूप ले लिया। लड़ाई के दौरान समीर ने अंश पर तेज धार चाकू से हमला कर दिया। वहीं अंश ने समीर पर पंच मारने शुरू कर दिए। झगड़े में दोनों युवक घायल हुए है।

जिसके बाद अन्य विद्यार्थियों ने स्कूल स्टाफ को सूचना दी। सूचना मिलते हो शिक्षक मौके पर पहुंचे और दोनों के बीच हो रहे विवाद को रोक। जिसके बाद घायल होने के कारण उन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया।

इसराना थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि स्कूल के तरफ से दो छात्रों के बीच हुए विवाद की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके कर पहुंच कर जांच की गई। छात्रों को फिलहाल अस्पताल पहुंचाया गया है। अभी किसी पक्ष की तरफ से शिकायत सामने नहीं आई है। यदि किसी भी पक्ष की तरफ से मामला दर्ज करवाया जायेगा तो करवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें