Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

पैरोल खत्म होने के बाद वापस सुनारियां जेल लौटेंगे राम रहीम

August 20, 2023

पैरोल खत्म होने के बाद वापस सुनारियां जेल लौटेंगे राम रहीम

सिरसा डेरा प्रमुख राम रहीम रोहतक को सुनारिया जेल में 2017 से दो साध्वियों के साथ रेप और दो हत्याओं के आरोप में सीबीआई कोर्ट द्वारा सभी मामलों में सजा सुनाए जाने के बाद जेल में अपनी सजा काट रहा है, लेकिन जब से राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में आया उसी दिन से हरियाणा सरकार राम रहीम को वीवीपीआई सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है।

वहीं राम रहीम को हरियाणा सरकार द्वारा पैरोल मंजूर की जा रही है उसको लेकर भी कई बार सवाल खड़े हो जाते है राम रहीम को पैरोल दिए जाने के सवालों से हरियाणा सरकार बचती नजर आती है।राम रहीम को पिछले साल और इस साल सात बार पैरोल दी जा चुकी है,, राम रहीम को इस साल भी दूसरी बार पैरोल मिली है .. राम रहीम को पिछले माह 20 जुलाई को तीस दिन के लिए पैरोल पर भेजा गया था। कल राम रहीम की पैरोल खत्म हो रही है आज राम रहीम पुलिस सुरक्षा के साथ वापिस सुनारिया जेल में आएगा .. राम रहीम पैरोल मिलने के बाद अपने यूपी के बागपत में आश्रम रहता है इस बार भी राम रहीम पैरोल मिलने के बाद बागपत में ही गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें