Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्रगढ़ में बनी अवैध झुग्गी-झोपड़ियों में चलाया सर्च अभियान, चोरियों पर लगेगा अंकुश

December 18, 2023

महेंद्रगढ़ में बनी अवैध झुग्गी-झोपड़ियों में चलाया सर्च अभियान, चोरियों पर लगेगा अंकुश

 

महेंद्रगढ़: शहर मे पुलिस की टीम और कमांडो के जवानों द्वारा शहर में बनी अवैध झुगी-झोपड़ियो में सर्च अभियान चलाया गया। आपको बता दें कि, यह सर्च अभियान महेंद्रगढ़ शहर और आसपास के लगते गांवो में बढ़ रही चोरियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चलाया जा रहा है।

इस सर्च अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्र में बढ़ रहे क्राइम, अवैध नशे की रोकथाम को लेकर लोगों में जागरूकता उत्पन्न हो सके ताकि समय रहते इन पर काबू पाया जा सके। थाना प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।

आमजन में पुलिस को लेकर फैल रही भ्रामक स्थितियों से अवगत भी करवाया जा रहा है। उन्होने लोगो को आश्वस्त किया है कि पुलिस आपकी सेवा सुरक्षा और सहयोग के लिए आपके साथ खड़ी है। उन्होने बताया कि पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए।

महेंद्रगढ़ की पुलिस टीमों और कमांडो के जवानों ने मोदा आश्रम के पास बनी अवैध झुगी-झोपड़ियो में सर्च अभियान चलाया है। पुलिस ने यहां पर जाकर बनी सभी झुगी झोपड़ियो में संदिग्ध स्थानों पर जांच की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें