Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में खड़ी कार में अचानक लगी आग, दमकल ने समय रहते बुझाई

November 15, 2025

सोनीपत में खड़ी कार में अचानक लगी आग, दमकल ने समय रहते बुझाई

सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को अचानक खड़ी कार में आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना एक स्थानीय फैक्ट्री के सामने हुई, जहां कार देखने ही देखते आग की चपेट में आकर पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

ये भी पढ़ें: भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन, अमृतसर ग्रामीण SSP को किया सस्पेंड, जानें वजह

सौभाग्य से इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और समय रहते आग पर काबू पा लिया। राई थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

फैक्ट्री संचालक प्रशांत ने बताया कि कार में आग लगने का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आग उस वक्त लगी जब कार फैक्ट्री के बाहर खड़ी थी, जहाँ जानवरों की दवाइयाँ बनाई जाती हैं।

दमकल विभाग ने प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण बताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें