Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पोते सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

January 13, 2026

करनाल में हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, पोते सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

करनाल: करनाल के असंध में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक दंपति के पोते ने ही अपने दो साथियों के साथ मिलकर इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, करनाल द्वारा सीआईए असंध, सीआईए-2 तथा थाना असंध की संयुक्त टीमों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए।

सीआईए असंध इंचार्ज उप निरीक्षक सुलिंदर सिंह, सीआईए-2 इंचार्ज निरीक्षक प्रवीण कुमार एवं थाना असंध प्रभारी निरीक्षक नसीब सिंह के नेतृत्व में गठित संयुक्त पुलिस टीमों ने विश्वसनीय साक्ष्यों एवं तकनीकी जांच के आधार पर तीन आरोपी रविंद्र निवासी वार्ड नंबर-8, असंध (पोता), गुलशन निवासी गांव जयसिंहपुरा, प्रदीप निवासी गांव जयसिंहपुरा, को पुलिस मामले के संबंध डीएसपी असंध गोरखपाल ने बताया कि 11 जनवरी की रात्रि को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गई थी।

जिस पर थाना असंध में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा नंबर 23/2026 दर्ज किया गया। डीएसपी असंध ने आगे बताया कि गहन जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी रविंदर द्वारा रात के समय अपने अन्य दो साथियों के साथ घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति के साथ मारपीट कर हत्या की वारदात को आजम दे मौके से फरार हो गए। पुलिस टीमों द्वारा सतर्कता एवं पेशेवर जांच के परिणामस्वरूप तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें