Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

चरखी दादरी में प्रशासन द्वारा बनाए गए रैन बसेरे पर लगा रहता है ताला, यात्रियों को रेलवे स्टेशन फर्श पर सोना पड़ रहा

January 5, 2023

चरखी दादरी में प्रशासन द्वारा बनाए गए रैन बसेरे पर लगा रहता है ताला, यात्रियों को रेलवे स्टेशन फर्श पर सोना पड़ रहा

चरखी दादरी में प्रशासन द्वारा दो रेन बसेरा बनाए गए है। जो नगर परिषद और रेड क्रॉस के अधिकार क्षेत्र में दिए गए हैं। नगर परिषद द्वारा रोज गार्डन में एकरेन बसेरा बनाया गया है। जिसमें केवल 7 व्यक्ति ही रुक सकते हैं और दूसरा रैन बसेरा रेलवे स्टेशन के सामने धर्मशाला में बनाया गया था जिसमें 50 व्यक्तियों के रुकने की व्यवस्था की गई थी,लेकिन धर्मशाला मैं बना रेन बसेरा ताल लगा होने के कारण बाहर से आने वाले व्यक्तियों को कड़ाके की ठंड में रेलवे स्टेशन परिसर में ही सोना पड़ रहा है। प्रशासन नगर परिषद का इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

नगर परिषद एएमी मुकेश कुमार का कहना है कि नगर परिषद द्वारा रोज गार्डन में बनाए गए रैन बसेरा में व्यवस्था ठीक है लेकिन धर्मशाला में ताला लगा होने के बाद उनके संज्ञान में नहीं है इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें