Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार में नवजात बच्चों की तस्करी मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार

May 9, 2023

हिसार में नवजात बच्चों की तस्करी मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार

हिसार के हांसी में पुलिस टीम ने नवजात बच्चों की तस्करी करने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को न्यायालय में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी महिलाओं से गहनता से पूछताछ की जाएगी। और पता लगाया जाएगा कि इससे पहले कितने बच्चों की खरीद फरोख्त में शामिल रही है।

मामले की जानकारी देते हुए सिटी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार की महिलाओं की पहचान हांसी निवासी सोनिया व पायल के रूप में हुई। उन्होंने बताया की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पायल व सोनिया नामक दो महिलाओं ने मिलकर हनुमान कालोनी निवासी सुनीता को बहला फुसलाकर कर उससे करीब 20 दिन की बच्ची को ले लिया है। और सुनीता को बिना बताए 1 लाख 30 हजार में बच्ची को बेचने वाली है। अगर तुरंत रेड की जाए तो दोनों महिलाएं बच्ची सहित काबू आ सकती है। पुलिस ने सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं से पूछताछ की जिस पर यह महिलाएं कोई बच्चे के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। जिसके बाद उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें