
महेंद्रगढ़। प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। इस कहावत को गांव खैरोली के दो होनहार खिलाड़ियों ने एक बार फिर सच साबित कर दिखाया है। हरिद्वार (उत्तराखंड) में 27 से 29 मार्च तक आयोजित 16वीं नेशनल लेवल साम्बो चैंपियनशिप में गांव के दो युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में नरेन्द्र पुत्र रामकिशन ने अंडर-18 आयु वर्ग में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, मंदीप पुत्र संदीप कुमार ने अंडर-16 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
राष्ट्रीय स्तर पर सफलता का परचम लहराकर जब दोनों खिलाड़ी अपने गांव खैरोली लौटे, तो ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर गांव में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्गों और गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर आशीर्वाद दिया।
समारोह के दौरान बच्चों के दादा उमराव सिंह ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि इनकी मेहनत ने पूरे परिवार और गांव का मान बढ़ाया है। वक्ताओं ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास भी सिखाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सतबीर, हवलदार कैप्टन शीशराम, शेर सिंह, मास्टर ग्यारसी लाल, पूर्व हवलदार सुमेर, बंशीधर, बुधराम, नीरज सरपंच, राजकुमार (वन विभाग), संदीप फौजी और धर्मवीर पहलवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Also Read : हनुमान शक्ति, भक्ति, सेवा के पर्याय : डॉ. अरविंद
Also Read : गर्मी अभी दूर, तेज हवाओं और बारिश की आशंका
Also Read : रूस-यूक्रेन युद्ध में सोनीपत के युवक की मौत
मेष: दिन शुभ रहेगा...