Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

भिवानी में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में होमगार्ड जवान की मौत

October 17, 2023

भिवानी में अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, हादसे में होमगार्ड जवान की मौत

भिवानी के गांव गुजरानी के निकट एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार होमगार्ड के एक जवान की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान अपनी ड्यूटी करके वापस अपने गांव जा रहा था। रास्ते में गांव के निकट ही एक अज्ञात वाहन ने प्रदीप की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार प्रदीप की मौत हो गई। इस मामले में परिजनों ने सरकार से मांग की है कि मृतक प्रदीप के बच्चों की आर्थिक मदद की जाए। वही इस मामले में जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें