Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana में सिख गुरुद्वारा कमेटी बनने पर वीरेश शांडिल्य ने Haryana सरकार का आभार व्यक्त किया

December 22, 2022

Haryana में सिख गुरुद्वारा कमेटी बनने पर वीरेश शांडिल्य ने Haryana सरकार का आभार व्यक्त किया

हरियाणा के सिखों की वर्षों की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने पूरा किया और हरियाणा में अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनाने की हरी झंडी दी जिसको लेकर आज एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने सुप्रीम कोर्ट व हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। शांडिल्य ने आज अपने कार्यालय पालिका विहार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा की अलग सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी बनने से हरियाणा के गुरुद्वारे बुलंदियों पर पहुंचेंगे और हरियाणा में हिन्दू सिख जो नौ मास का रिश्ता है, भाईचारा और मजबूत होगा।

वहीं शांडिल्य ने बताया कि आज उन्होंने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर व गृह मंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर मांग की है कि हरियाणा में जो नई हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का गठन हो रहा है, उस कमेटी को सरकार अनुरोध करें कि हरियाणा के तमाम गुरुद्वारों से जरनैल सिंह भिंडरवाला के चित्र हटाए जाएं और नई हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी खालिस्तान की मुहिम चलाने वालों का विरोध करें।

वीरेश शांडिल्य ने सीएम व गृह मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने फरमाया, सब सिखन को हुकूम है, गुरु मानो ग्रंथ, गुरु ग्रंथ जी मानयो, प्रगट गुरुा दी देय। इसलिए विश्व में जहां भी गुरु ग्रंथ साहब का प्रकाश है, वहां जरनैल सिंह भिंडरावाला के चित्र नहीं लगने चाहिए। क्योंकि कहीं न कहीं भिंडरावाला एक कंट्रोवर्सल चेहरा है और नई हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हरियाणा के गुरु घरों को बुलंदियों तक ले जाने की पहल करेगी।

अगर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरु घरों के अंदर चित्र लगाने भी हैं तो वह चित्र दसों गुरुओं, जिनमें श्री गुरुनानक देव, श्री अंगद देव, श्री अमरदास, श्री रामदास, श्री अर्जुन देव, श्री हरगोबिंद सिंह, श्री गुरु हरराय, श्री गुरु हरकृष्ण साहिब, श्री गुरु तेग बहादुर और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साथ उन तमाम शहीदों के चित्र लगाएं जिन्होंने सिख गुरुओं के साथ शहादतें दी हैं और साहिबजादों के चित्रों सहित माता गुजर कौर की फोटो लगाने की पहल की जाएं और हरियाणा के सीएम व गृह मंत्री हरियाणा के सनातनियों को अपील करें कि वह नौंवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जिन्होंने हिन्दुओं की रक्षा के लिए अपना शीश दिया।

उनके फोटो हिन्दू अपने घरों और मंदिरों में लगाएं। वीरेश शांडिल्य ने सीएम व गृह मंत्री को लिखे पत्र में अनुरोध किया है कि नई हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हिन्दू सिख भाईचारे को हरियाणा में मजबूत करेगी और हरियाणा के सभी गुरुद्वारों को बुलंदियों तक लेकर जाएगी और इसके लिए हिन्दू समाज हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ खड़ा है ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें