Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

Panipat में दूसरी शादी रचाते हुए पति को पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथों, Punjab से आकर कर रहा था विवाह

February 13, 2023

Panipat में दूसरी शादी रचाते हुए पति को पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथों, Punjab से आकर कर रहा था विवाह

पानीपत के गांव गढ़ी नवाब में दूसरी शादी करते हुए पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ने का मामला सामने आया है। जहां पंजाब के पटियाला जिले के गांव मुरली का परमजीत सिंह अपनी दूसरी शादी रचाने पहुंचा था लेकिन फेरे लेने से 10 मिनट पहले शादी के रंग में भंग पड़ गई जब पहली पत्नी चरणजीत कौर मौके पर पहुंच गई। महिला ने अपनी आंखों के सामने अपने ही पति को दूसरी महिला के साथ मंडप पर बैठा देखा तो महिला ने हंगामा कर दिया और 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। बापौली थाना पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। मगर कार्रवाई के नाम पर पहली पत्नी को देर रात 11 बजे तक थाने में बैठाए रखा। इसके बाद कहा कि कोई कार्रवाई नहीं बनती है और वहां से निकाल दिया।

जानकारी के मुताबिक जींद जिले के गांव रोड की रहने वाली चरणजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 6 फरवरी 2012 को गांव मुरली निवासी परमजीत सिंह के साथ हुई थी। इसी दिन उसकी बहन कुलवंत कौर की भी शादी पति परमजीत के भाई बलविंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों दंपतियों में मनमुटाव रहने लगा। तीन साल बाद चरणजीत कौर को बेटी पैदा हुई। मगर बहन कुलवंत को बच्चा नहीं हुआ। यहां से कहानी और बिगड़ गई। दोनों बहनों के चरित्र पर सवाल उठाया जाने लगा। इसके बाद दोनों बहनों को बच्ची समेत घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला करीब 7 साल से वे अपने मायका रह रही है।

चरणजीत कौर के मुताबिक रोजाना विवाद बढ़ने से उसने पति परमजीत सिंह के खिलाफ सफीदों थाना में केस दर्ज करवा दिया था। अब उनके बीच दहेज व खर्चे का कोर्ट में केस चला हुआ है। कोर्ट ने काफी सुनवाई के बाद दोनों बहनों का मामूली खर्चा भी तय किया। कुछ समय तक तो दोनों आरोपी पतियों ने खर्चा दिया। फिर बंद कर दिया। जिसके बाद वे जेल भी गए। दोनों तरफ से किसी ने भी तलाक का केस नहीं डाला। चरणजीत कौर का कहना है कि उसके बहन के पति बलविंद्र ने करीब 1 साल पहले दूसरी शादी कर ली है। मगर पुलिस इस बात का सबूत मांगती है।

बापौली थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर महावीर सिंह का कहना है कि उक्त मामले में पहले ही सफीदों थाना में केस दर्ज है। ऐसे में यहां कोई कार्रवाई नहीं बनती है। हालांकि तलाक के पेपर कोई भी पेश नहीं कर सका। शादी होने पर क्राइम की श्रेणी में आता। अभी शादी नहीं हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें