हरियाणा में भाजपा राज में महिलाएं पूरे देश में सबसे असुरक्षित: अनुराग ढांडा

जींद : आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने वीरवार को जींद में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा उनके अभिभावकों के लिए चिंता का विषय है। पहले जींद से एक मामला सामने आया था जहां पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और गलत.

जींद : आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने वीरवार को जींद में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की बेटियों की सुरक्षा उनके अभिभावकों के लिए चिंता का विषय है। पहले जींद से एक मामला सामने आया था जहां पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और गलत व्यवहार की शिकायतें हुई। काफी लंबे समय की एक्टिविटी के बाद उस पूरे मामले में सरकार हरकत में हरकत में आई। अब कैथल में ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है जिसमें यही शिकायतें हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में ऐसा माहौल बनता जा रहा है कि यदि बच्चे स्कूल पढ़ने जाएं, महिला काम पर जाए और सड़क चौराहे पर कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बीजेपी और खट्टर सरकार का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान महज ढकोसला है, प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा सरकार में बैठे मंत्रियों से भी हरियाणा की बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा एनसीआरबी का डाटा बताता है कि हरियाणा पूरे देश में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित जगह बन गया है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा में पंजाब से 2.5 गुना ज्यादा महिलाओं के साथ अपराध हुए हैं। हरियाणा में किडनैपिंग के केस पंजाब से दोगुने से भी ज्यादा है। ये साफ तौर पर दिखाता है कि हरियाणा में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह धाराशायी हो चुकी है और कानून व्यवस्था को संभालने में भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्रियों का ध्यान हरियाणा की बेटियों की रक्षा की तरफ नहीं है। इसी वजह से हरियाणा में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं।सरकार ने महिला कोच से छेड़छाड़ करने वाले मंत्री संदीप सिंह को बर्खास्त कर दिया होता तो अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद नहीं होते।

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अनिल विज ने 372 आईओ को ठीक से काम न करने पर सस्पेंड के आदेश दिए थे, लेकिन सस्पेंड नहीं हुए। जिस प्रदेश में पुलिस गृहमंत्री की बात न मानती हो तो फिर हरियाणा में कानून व्यवस्था कैसे चलेगी। अनिल विज अपने दोनों विभागों गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रायल में पूरी तरह से अपनी जिम्मेदारी निभाने में फेल साबित हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय पिछले दो महीने में केवल 2 फाइलें क्लीयर कर पाया है जबकि 2500 फाइलें पेंडिंग हैं। ये सारी बातें बताती हैं कि या तो अनिल विज अपने काम को करने में सक्षम नहीं हैं या फिर उनकी लड़ाई मुख्यमत्री खट्टर से इतनी बढ़ गई है कि उसके सामने हरियाणा के लोगों की सुरक्षा भी उन्होंने दांव पर लगा दी है।

उन्होंने कहा कि पहले भी सीएम खट्टर और गृहमंत्री के बीच सीआईडी की रिपोर्ट को लेकर विवाद हुआ था। फिर नूहं हिंसा में सीआईडी के सूचना देने के बावजूद पुलिस और गृह मंत्रालय तक जानकारी नहीं पहुंची थी। अब स्वास्थ्य विभाग को लेकर दोनों में टकराव चल रहा है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री और मुख्यमंत्री के टकराव की कीमत पूरे प्रदेश को चुकानी पड़ रही है। भाजपा को इसका जवाब देना चाहिए और इस व्यवस्था को दुरुस्त करें। इस वक्त पूरे देश में चाइनीज निमोनिया का भी खतरा मंडरा रहा है। ऐसी स्थिति में स्वास्थ्य विभाग का काम न करना खतरनाक है।

उन्होंने कहा हाल ही में जो पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आए हैं उनसे ये सबित हो गया है कि सीधी टक्कर में भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। इसलिए जनता को नया विकल्प चाहिए। उत्तर भारत में अब भाजपा के समक्ष विपक्षी पार्टियों में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में वहीं कांग्रेस की केवल एक राज्य में सरकार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के नेता भूपेंद्र हुड्डा राजस्थान के ओब्जर्वर थे और प्रचार कर रहे थे, रणदीप सुरजेवाला मध्यप्रदेश के प्रभारी थे और शैलजा छत्तीसगढ़ की प्रभारी थी। तीनों ने कांग्रेस को डुबो दिया और हरियाणा में तो ये तीनों एक ही जगह हैं, मतलब हरियाणा में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा। ये तीनों आपस में लड़कर खत्म हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यदि इंडिया गठबंधन कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलती है तो सभी पार्टियों एक राय है। सभी पार्टियां चाहती है कि देश का संविधान और लोकतंत्र को बचाना बहुत जरूरी है। इसलिए सभी पार्टियां लोकसभा का चुनाव मिलकर लड़ने के लिए तैयार हैं और 2024 में भाजपा को हराया जा सकता है।

- विज्ञापन -

Latest News