Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर की CIA1 की टीम ने पकड़ी अवैध शराब की 300 पेटियां, पुलिस कर रही मामले की जांच

April 7, 2024

यमुनानगर की CIA1 की टीम ने पकड़ी अवैध शराब की 300 पेटियां, पुलिस कर रही मामले की जांच

यमुनानगर(हरीश कोहली): जिले में कन्हैया साहब चौक से CIA 1 की टीम ने 300 पेटी शराब की पकड़ी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। CIA 1 के इंचार्ज यादविंदर सिंह ने बताया कि, उनकी टीम को सूचना मिली कि जगाधरी से यमुनानगर कमानी चौक की ओर एक पिकअप गाड़ी शराब लेकर जायगी।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टीम का गठन किया गया टीम ने कन्हैया सब चौक पर जाकर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। कुछ देर बाद एक गाड़ी शराब से भरी हुई आती दिखाई दी टीम ने रोकी और मौके पर एक्साइज विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया जब जांच की तो सामने आया कि जो गाड़ी पुलिस ने पकड़ी है

उसमें 300 पेटी देसी शराब की थी और चालक से कागजात मांगे गए, तो वह कागजात नहीं दिखा सका। जो कागज दिखाए गए वह सही नहीं थे। जब मामले में पकड़े गए चालक से पूछताछ की गए तो उसने बताया कि उसे यह शराब कहां लेकर जानी थी इस बारे में उसे नहीं बताया गया फिलहाल पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामले की जान शुरू कर दी।

चुनाव के दिनों में 300 पेटी देशी शराब पकड़ी जाना अपने आप में एक सवाल या निशान खड़ा होता है गौरतलब है की यमुनानगर की सीमाएं उत्तर प्रदेश उत्तराखंड और हिमाचल से मिलती है इसलिए या शराब चुनाव में इस्तेमाल ना हो उसको लेकर पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने सभी जगह नाकाबंदी करवाई हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें