Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Accident: काम पर जाते हुए बाइक सवार युवक की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे के बाद आरोपी फरार

June 10, 2025

Accident: काम पर जाते हुए बाइक सवार युवक की मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे के बाद आरोपी फरार

पानीपत में रिफाइनरी मोड के पास एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। कार से भिड़ंत के बाद युवक को राहगीरों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से बाद में परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

मृतक की पहचान गांव सिंहपुरा निवासी सौरभ पुत्र संजय के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले का रहने वाला है। मृतक के पिता संजय ने मतलौडा थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि रोज की तरह ही सौरभ काम के लिए घर से 9 बजे निकला था।

जैसे ही सौरभ रिफाइनरी रोड पर पहुंचा उसे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। भिड़ंत के बाद सौरभ का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सड़क पर मौजूद राहगीरों ने सौरभ को अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी।

डॉक्टर्स ने सौरभ को रोहतक पीजीआई के लिए रेफर किया। लेकिन ज्यादा चोट होने के कारण परिजनों ने उसे मॉडल टाऊन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें