Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत शहर की टूटी-फूटी खस्ताहाल सड़कों को लेकर युवाओं ने रोड पर किया प्रदर्शन

October 4, 2023

पानीपत शहर की टूटी-फूटी खस्ताहाल सड़कों को लेकर युवाओं ने रोड पर किया प्रदर्शन

पानीपत: शहर की टूटी-फूटी खस्ताहाल सड़कों को लेकर जागरूक युवाओं ने गंगापुरी रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सड़क पर नगर निगम लिखकर बाकायदा धूप बत्ती जलाई और निगम की आरती उतारी। युवाओं के इस अनूठे प्रदर्शन को देखकर काफी संख्या में लोग वहां पर इकट्ठे हो गए।

युवा नेता हिमांशु शर्मा ने कहा कि फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है और कुछ ही दिनों में हनुमान स्वरूप नगर परिक्रमा के लिए निकलेंगे। ऐसे में टूटी फूटी और कंकडो से भरी सड़कों पर उनका सफर आसान नहीं होगा। बीते दिनों निगम कमिश्नर के नाम ज्ञापन भी दिया गया था लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने कहा कि निगम अधिकारी संवेदनहीन हो चुके हैं जिसके चलते लगातार हर साल लोगों की आस्था और भावना के साथ खिलवाड़ किया जाता है।

हर साल विरोध प्रदर्शन के बाद निगम अधिकारी सड़कों पर पैच वर्क करके खाना पूर्ति कर देते हैं। उन्होंने कहा कि इन टूटी-फूटी सड़कों पर गुजरते समय हनुमान स्वरूप और उनके साथ भ्रमण करने वाले सेवादार हर साल चोटिल होते हैं लेकिन निगम अधिकारियों इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि यदि अब भी निगम प्रशासन की नींद नहीं टूटी तो शहर की सभी हनुमान सभाओं को साथ लेकर निगम के नीचे ही बैठकर आरती और पाठ करेंगे। निगम के नीचे ही भंडारा भी होगा।

पढ़े बड़ी खबरें : इंद्रप्रीत चड्ढा आत्महत्या मामला: पूर्व डीजीपी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय पहुंचे हाईकोर्ट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें