Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रदेश के अधिवक्ताओं ने बिलासपुर में राज्य स्तरीय बैठक की, 3-4 मार्च को न्यायिक कार्य ठप करने का लिया निर्णय

March 2, 2025

प्रदेश के अधिवक्ताओं ने बिलासपुर में राज्य स्तरीय बैठक की, 3-4 मार्च को न्यायिक कार्य ठप करने का लिया निर्णय

बिलासपुर (सुभाष ठाकुर) : केंद्र सरकार द्वारा एडवोकेट एक्ट में किए गए संशोधनों के खिलाफ वकीलों ने कड़ा विरोध जताया है जिसको लेकर प्रदेशभर के अधिवक्ताओं की राज्य स्तरीय बैठक रविवार को बिलासपुर कोर्ट परिसर के बार रूम में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य के चेयरमैन एल.आर. नड्डा ने की, जिसमें अधिवक्ताओं ने खुलकर चर्चा की।

बैठक में प्रदेशभर से आए अधिवक्ताओं ने अपनी समस्याओं और मांगों को रखते हुए सरकार से जल्द समाधान की अपील की। संयुक्त कमेटी ने कहा कि यह संशोधन वकीलों के अधिकारों और स्वतंत्रता पर सीधा हमला है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होने कहा बनाई गई संयुक्त कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 3 और 4 मार्च को प्रदेश भर के वकील हड़ताल पर रहेंगे ओर न्यायिक कार्य ठप रहेगा।

संयुक्त कमेटी के अध्यक्ष एलआर नड्डा ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ओर सांसद अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर अपनी मांगो को रखेंग।

ये भी पढ़ें: देश की संसद में होने जा रहा बड़ा बदलाव, आज पेश होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें