Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमुडा के भूमि विवाद के कारण बीते एक साल से अटका एंबुलैंस रोड का निर्माण

March 7, 2023

हिमुडा के भूमि विवाद के कारण बीते एक साल से अटका एंबुलैंस रोड का निर्माण

शिमला : शिमला के छोटा शिमला के फ्लावर डेल क्षेत्र में हिमुडा कॉलोनी के समीप प्रस्तावित एंबुलैंस रोड निर्माण भूमि विवाद के चलते अटका पड़ा हैं। दरअसल यह भूमि हिमुडा की है, लेकिन यहां भवन मालिक के साथ चल रहे भूमि विवाद के कारण एंबुलेंस रोड निर्माण बीते एक साल से अटका पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार के यहां करीब 100 मीटर एंबुलेंस रोड बनाया जाना है, जिसके यहां करीब 500 परिवारो को सड़क सुविधा मिलनी है। लेकिन निर्माण कार्य के लिए नीजि भूमि बीच में आ रही है, जिसके लिए हिमुडा अभी तक कब्जा नहीं ले सका हैं। एमसी प्रशासन द्वारा बीते साल मार्च में निर्माण कार्य शुरू किया था, लेकिन विवाद के कारण काम बीच में ही रोकना पड़ा। वहीं हिमुडा अभी तक इस मामले को नहीं सुलझा पाया है जिसके चलते क्षेत्र के लोगों को दिक्कते पेश आ रही है। आधी अधूरी सड़क न तो वाहनों के आवजाही के लिए सुरक्षित है और ना ही पैदल चलने वाले के लिए। लोगों का कहना है कि इतनी आबादी वाला क्षेत्र होने के बावजूद यहा एम्बुलैंस रोड की सुविधा नहीं है । जिसके कारण आपत स्थिति में बहुत दिक्कतें पेश आती हैं। लोगों का कहना है कि यह हिमुडा के अधिकारियों की ही नाकामी रही है कि 18 सालों के बाद भी भूमि खाली नहीं करवाई गई है। उधर इस बारे में जब हिमुडा कार्यालय में बात की गई, तो प्रशासनिक अधिकारी को इसके बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी। उन्होंने इस बारे में संबंधित अभियन्ता से बात करने को कहा जो कार्यालय में उपलब्ध ही नहीं था।

विधायक हरीश जनारथा के पास पहुंचा मामला

वहीं इस समस्या को लेकर क्षेत्र से संबंधित शिव शक्ति रेजिडेंटस वेल्फेयर एसोसिएशन फ्लावरडेल का प्रतिनिधिमंडल शहरी विधायक हरीश जनारथा से मिला। अध्यक्ष मदन कालटा की अध्यक्षता में मिले प्रतिनिधिमंडल ने एंबुलेंस रोड़ निर्माण को लेकर पेश आ रही समस्याओं के बारे में विधायक को अवगत करवाया और जल्द काम शुरू करवाने का आग्रह किया। इस पर विधायक ने जल्द काम शुरू करवाने का आश्वासन दिया।

भूमि विवाद के चलते एम्बुलेंस रोड के निर्माण का काम रूका है, यह हिमुडा के अपने स्तर पर विवाद है, जिससे ही विवाद सुलझता है काम तुरंत प्रभाव से शुरू कर दिया जाएगा। -राजेश ठाकुर, अधिशासी अभियंता एमसी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें