Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

DC जतिन लाल ने दिव्यांगजनों के लिए शुरू की बड़ी पहल, वितरित की ट्राई साइकिलें

February 22, 2025

DC जतिन लाल ने दिव्यांगजनों के लिए शुरू की बड़ी पहल, वितरित की ट्राई साइकिलें

ऊना(राजीव भनोट) : उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को प्रेम आश्रम ऊना में आयोजित एक कार्यक्रम में जिला के 40 पात्र दिव्यांगजनो को बैटरी चलित ट्राई साइकिलें वितरित की। लगभग 23.20 लाख रुपये कीमत की ये ट्राई साइकिलें जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना, भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम और पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान से उपलब्ध करवाई गई हैं।

उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि इन लाभार्थियों का चयन पूर्व में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम और रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से जिला के सभी उपमंडलों में लगाए गए दिव्यांगता मूल्यांकन शिविरों में किया गया था। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन दिव्यांगजनों के उत्थान और प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। इन ट्राई साइकिलों के जरिए दिव्यांगजनों की दैनिक आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूर्ण करने में मदद मिलेगी। उपायुक्त ने आग्रह किया कि भविष्य में आयोजित होने वाले दिव्यांगता मूल्यांकन शिविरों में सभी दिव्यांजन बढ़चढ़ कर भाग लें ताकि दिव्यांगता मूल्यांकन के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध करवाएं जा सके। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि हमारा लक्ष्य दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।

लाभार्थी व्यासा देवी, विनय कुमार, नरदेव सिंह और धर्मेंद्र सिंह ने ट्राई साईकिलें उपलब्ध करवाने पर उपायुक्त का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा जिससे उन्हें यातायात में आसानी होगी तथा दैनिक गतिविधियों को पूर्ण करने में आसानी होगी और सुखमय जीवन-यापन करने में मदद मिलेगी।

इस अवसर नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, एलिम्को से कनिका, अशोक कुमार, सीपीओ संजय सांख्यान, संन्यासी संत नेत्र गिरी महाराज, प्रवीण कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: Jammu Kashmir: CM उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे वाला रिबन काटने से किया इनकार, जमकर हो रही तारीफ

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें