Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महाशिवरात्रि के पर्व पर जगुणी गांव में मिले तीन तेंदुओं के शव, वन विभाग द्वारा मामला दर्ज 

March 8, 2024

महाशिवरात्रि के पर्व पर जगुणी गांव में मिले तीन तेंदुओं के शव, वन विभाग द्वारा मामला दर्ज 

रामपुर बुशहर: शुक्रवार सुबह जब कुत्ते के भोंकने की आवाज ग्रामीणों ने सुना तो वहां पर गांव के समीप एक तेंदुए को देखकर वह डर गया। लेकिन तेंदुआ अचेत अवस्था मे पड़ा होने के कारण उस ग्रामीण ने इस बात की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। जब ग्रामीण इकठ्ठा हुए तो उन्होंने देखा कि ये तेंदुआ तो मृत हो गया है। जिसके बाद कुछ दूरी पर अन्य दो तेंदुए भी इसी तरह से अचेत अवस्था में पड़े थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी। जिसके बाद वन विभाग की तरफ से फॉरेस्ट गार्ड सर्जित सिंह मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मौके का पूरा मुआयना किया और मृत तेंदुओं को अपने कब्जे में लेकर उन्हें रामपुर ले जाने की तैयारी की। जानकारी के मुताबिक इन तीन तेंदुओं में से एक व्यस्क और दो छोटे बच्चें है। तेंदुओं की मौत कैसे हुई इस बात की फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। अंदेशा ये जताया जा रहा है कि इन तीनों ने किसी ऐसे जानवर को खा लिया जिसके शरीर में जहर था। अब वन विभाग इस बात की तहकीकात कर रहा है कि मृत जानवर को किसने जहर देकर मार दिया और उसे खुले में फैंक दिया। डंसा पंचायत के प्रधान देशराज हुडन ने कहा कि ये बड़े अचम्भे की बात है कि एक साथ तीन तेंदुए मृत मिले है। हो सकता है कि इन तीनों तेंदुओं ने कोई जहरीली चीज खा ली हो। उधर वन विभाग के बीट वन रक्षक सर्जीत सिंह ने कहा कि जगुणी गांव में तीन तेंदुओं के मृत होने की सूचना मिली जिसके बाद मौके का मुआयना किया गया। और तीनों तेंदुओं को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें