Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

लगातार हो रही बारिश से सरवरी पार्किंग में भरा पानी, पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में फंसी

February 28, 2025

लगातार हो रही बारिश से सरवरी पार्किंग में भरा पानी, पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां मलबे में फंसी

Rain in Kullu : कुल्लू में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। ऐसे में जहां नदी नाले उफ़ान पर है वहीं दूसरी तरफ बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। इस दौरान सरवरी स्थित पार्किंग में भी सरवरी नाले का पानी घुस गया। ऐसे में यहां पार्किंग में पानी भरने से पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां भी फंस गई। हालांकि कुछ गाड़िया पार्किंग में आए पानी से कुछ मीटर बहती हुई भी नजर आई।

ऐसे में आसपास के क्षेत्रों में भी पानी भरने के कारण लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है। सरवरी पार्किंग के पास रहने वाली रिया ने बताया कि वह यही पास की बिल्डिंग में रहती है। बीते कल से हो रही बारिश के कारण जहां रस्ते बन्द होगे है वहीं बिजली न होने से भी दिक्कतें बढ़ने लगी है। उन्होंने बताया कि रस्ता बंद होने से वह घर नहीं जा पा रहे है। ऐसे में किराए पर रहने वाले लोग जो हीटर या ब्लोअर पर ही आश्रित थे, उन्हें इस सर्दी में घर के अंदर दुबक कर रहने को मजबूर है।

वहीं दूसरी तरफ रूपेंद्र ने बताया कि वह पार्किंग के साथ ही रहते है। लगातार हो रही बारिश से सरवरी नाले का रुख बदल गया है। ऐसे में पानी भरने से कई सारी गाड़ियों पार्किंग में फंस गई है। इस दौरान आसपास के लोगों द्वारा इन गाड़ियों को यहां से निकल गया है। ऐसे में आसपास के लोगों के द्वारा अब गाड़ियों के मालिकों को सूचना भी पहुंचाई जा रही है कि जल्द से जल्द इस गाड़ियों को यहां से आकर हटा ले।

यह भी पढ़ें- अशोक मित्तल के बाद अब मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, कई ठिकानों पर की छापेमारी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें