Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sujanpur में भारी बारिश से मची तबाही, जगह-जगह पर रोड हुए बंद

August 13, 2023

Sujanpur में भारी बारिश से मची तबाही, जगह-जगह पर रोड हुए बंद

सुजानपुर (गौरव जैन) : सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भारी बारिश से भारी नुकसान हुआ है। कई मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे आवाजाही प्रभावित हो गई है। रास्तों पर लंबे-लंबे जाम लगे हुए हैं। रास्ता खोलने के लिए विभागीय मशीनरी मौके पर पहुंच गई है बात अगर सुजानपुर क्षेत्र की करे तो ब्यास  पुल के पास बड़ा ल्हासा गिरने से मुख्य मार्ग बंद हो गया है, जिसके कारण सुजानपुर पालमपुर सुजानपुर संधोल सुजानपुर जंगल वेरी मार्ग बंद हो गए हैं।

सुजानपुर से चोरी जाने वाला मुख्य मार्ग बीच रास्ते से धंस गया है, जिसके कारण आने वाले कई दिनों तक इस मार्ग पर वाहन आवाजाही बंद रहेगी। देर रात को तमाम घटनाएं सामने आई हैं, जिसके चलते किसी के जान जाने की सूचना नहीं है। इसके साथ-साथ बिजय कुमार पुत्र माधो राम गांव बारी मंदिर तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर का शौचालय भारी बारिश से गिर गया है जिससे अनुमानित 30 हजार रु का नुकसान हुआ है। सुशील कुमार पुत्र विशन दास गाँव व डाकघर उटपुर तहसील सुजानपुर जिला हमीरपुर के घर के साथ का डंगा गिर गया है जिससे अनुमानित 40 हजार रु का नुकसान हुआ है और घर को खतरा हो गया है।

राजकुमार पुत्र दुनिचंद गाँव व डाकघर उटपुर का मकान का डंगा गिर गया है जिससे 35 हजार का अनुमानित नुकसान हुआ है। मदन लाल पुत्र संभु राम गाँव कुडाना डाकघर उटपुर तहसील सुजानपुर के घर के साथ ढेर सारा मलवा आने से इनके घर को खतरा हो गया है उहल से जंगलबेरी सड़क भी बंद होने की सूचना है। सुजानपुर के वार्ड नवम्बर एक निवासी मीरा देवी के मकान की दीवार गिर गई हैं वार्ड पार्षद सविता महाजन मोके पर मौजूद हैं वार्ड नो आठ के नाले ने रोद्र रूप धारण किया है जिसके चलते लोग घरों में बंद हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें