
हिमाचल डेस्कः एचआरटीसी के हमीरपुर डिपो की एक बस में टिकट को लेकर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, बस घंघोट से हमीरपुर आ रही थी। बस में सफर कर रही एक युवती ने टिकट मांगने पर परिचालक को थप्पड़ मार दिया। परिचालक ने इस घटना की शिकायत निगम प्रबंधन से की है।
ये भी पढ़ें :-
बताया जा रहा है कि युवती ने कानों में इयरफोन लगाए हुए थे। परिचालक बार-बार टिकट मांग रहा था, लेकिन प्रतिक्रिया न मिलने पर उसने कथित तौर पर युवती का ध्यान आकर्षित करने के लिए उसके कंधे पर हाथ रखा। इस बात पर युवती नाराज हो गई और उसने परिचालक को थप्पड़ मार दिया।
घटना के बाद बस को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा। परिचालक ने मामले की सूचना निगम प्रबंधन को दी, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों से जानकारी ली। बाद में युवती के अभिभावकों को भी बुलाया गया, जो उसे अपने साथ ले गए।
फिलहाल इस मामले में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
ये भी देखें :-