Last Updated: October 12, 2026

Dainik Savera Times Logo

भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा से शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव, हजारों लोग ने खींचा भगवान का रथ, 7 दिनों तक ढालपुर में होगा देव मिलन

October 13, 2024

भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा से शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव, हजारों लोग ने खींचा भगवान का रथ, 7 दिनों तक ढालपुर में होगा देव मिलन

हिमाचल प्रदेश: जिला कुल्लू मुख्यालय ढालपुर के ऐतिहासिक रथ मैदान में भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा के साथ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आगाज हो गया। भगवान रघुनाथ के रथ को हजारों लोगों ने खींचा और उसे ढालपुर मैदान तक पहुंचाया। इस दौरान सैंकड़ों देवी-देवता भी शामिल रहे। अब 7 दिनों तक यहां पर दशहरा उत्सव की धूम रहेगी। वहीं, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी रथ यात्रा के दौरान मौजूद रहीं। उन्होंने भी ढालपुर में देवी देवताओं का आशीर्वाद ग्रहण किया।

भगवान रघुनाथ 4 बजे के करीब रघुनाथपुर से ढालपुर के रथ मैदान पहुंचे और वह अपने रथ में सवार हुए। वही, इस दौरान भगवान रघुनाथ के छड़ी बरदार महेश्वर सिंह और राज परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। ढोल नगाड़ों की थाप पर भगवान रघुनाथ के साथ-साथ देवी देवता भी इस दौरान मौजूद रहे। भगवान रघुनाथ के पुजारी ने देव परंपरा का निर्वाह किया। इस दौरान भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में माता हिडिंबा, देवता बिजली महादेव, देवता आदि ब्रह्म, देवता कार्तिक स्वामी, देवता नाग धुमल, देवता वीरनाथ, देवता बीर केला, माता गायत्री, माता त्रिपुर सुंदरी, माता काली ओडी सहित दर्जनों देवी देवता उपस्थित रहे।

इस दौरान हजारों लोगों ने जय श्रीराम के नारों के साथ भगवान रघुनाथ के रथ को खींचा। रथ मैदान से भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर तक रथ को ले जाया गया। जहां हजारों लोग भगवान रघुनाथ के रथ के सामने नतमस्तक नजर आए। इस दौरान हजारों की भीड़ भगवान रघुनाथ के दर्शनों को उमड़ी रही और देवी देवताओं के रथ भी रथ मैदान से लेकर भगवान रघुनाथ के अस्थाई शिविर तक चलते रहे। वही, दशहरा उत्सव देखने पहुंचे विदेशी और देसी सेलानियो ने बताया कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के बारे में पहले भी काफी सुना था और आज उन्होंने देव संस्कृति को काफी नजदीक से देखा है। जिला कुल्लू की देव संस्कृति अपने आप में अनूठी है और देवताओं का मिलन देखकर वो भी भाव विभोर हो गए। भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में हजारों लोग शामिल थे और इस यात्रा में भाग लेकर वो अपने आप को खुशनसीब मानते हैं।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें