Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड: जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने की SP और ADC से मुलाकात, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की रखी मांग

July 29, 2026

लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड: जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों ने की SP और ADC से मुलाकात, दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की रखी मांग

कुल्लूः आज जल शक्ति विभाग कुल्लू के कर्मचारियों ने स्वर्गीय लाभ सिंह गुलेरिया के हत्या प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक (SP) कुल्लू और अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) कुल्लू से मुलाकात की।

इस दौरान कर्मचारियों ने प्रशासन को एक प्रस्ताव (Resolution) भी सौंपा, जिसमें इस जघन्य अपराध में शामिल दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

कर्मचारियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में तेजी लाई जाए ताकि पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुल्लू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पुलिस पूरी तत्परता से जांच कर रही है तथा अगले 24 घंटों के भीतर मामले में महत्वपूर्ण प्रगति और परिणाम सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।

बीते दिनों जलशक्ति विभाग में कार्यरत लाभ सिंह गुलेरिया की दफ्तर के बाहर अज्ञात लोगों ने मारपीट की थी। जिसके बाद रविवार को एम्स बिलासपुर में उनकी मौत हो गई . इस दौरान परिवार जनों ने भी अज्ञात लोगों पर हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया था. जिसके बाद अब पुलिस भी इस मामले में छानबीन करने में जुट गई है.

📍 Location: कुल्लू (Kullu)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें