Last Updated: November 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवाओं को राष्ट्र निर्माण और नशा मुक्ति अभियानों से जोड़ने पर जोर

November 17, 2026

युवाओं को राष्ट्र निर्माण और नशा मुक्ति अभियानों से जोड़ने पर जोर

Mandi Focuses on Youth Engagement and Nation Building : मंडी। डीसी अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। युवाओं को नशा मुक्ति अभियान, कौशल विकास, रोजगार प्रशिक्षण, उद्यमिता और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने के साथ अधिक से अधिक पंजीकरण करवाने पर जोर दिया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों तथा अन्य संबंधित हितधारकों ने भाग लिया। बैठक में युवाओं की सहभागिता बढ़ाने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा मेरा युवा भारत के माध्यम से युवाओं को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि मेरा युवा भारत युवाओं की ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी मंच है।

उन्होंने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को मेरा युवा भारत से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय से मेरा युवा भारत के कार्यक्रमों एवं अभियानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। अधिक से अधिक युवाओं का मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण करवाकर उन्हें स्वयंसेवी एवं सामुदायिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। इसके अतिरिक्त नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, कार्यशालाएं और विभिन्न प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी।

संविधान दिवस पर युवा संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं के लिए कौशल विकास, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण, उद्यमिता, डिजिटल साक्षरता तथा करियर मार्गदर्शन से संबंधित कार्यक्रम विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पौधारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं फिटनेस, रक्तदान तथा अन्य सामाजिक अभियानों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया। इस दौरान पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों एवं सुझावों की अनुपालना तथा विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा भी की गई।

आगामी तिमाही के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों, गतिविधियों एवं निर्धारित लक्ष्यों पर चर्चा कर भविष्य की कार्ययोजना के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त प्रियांशु खाती, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अरिंदम राय, अग्रणी बैंक प्रबंधक चंद्र प्रकाश, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसायटी ओ.पी. भाटिया, जिला रोजगार अधिकारी अरिंदम चौहान, जिला युवा अधिकारी भारती मोगरा, जिला विकास अधिकारी (ग्रामीण विकास) गोपीचंद पाठक, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार, जिला कल्याण अधिकारी समीर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें