Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पटवारियों और कानूनगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पेन डाउन स्ट्राइक की चेतावनी

February 25, 2025

पटवारियों और कानूनगों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पेन डाउन स्ट्राइक की चेतावनी

बिलासपुर (सुभाष ठाकुर): उपायुक्त कार्यालय परिसर में मंगलवार को कानूनगो एवं पटवारी संघ ने अपने अधिकारों की रक्षा के लिए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। संघ के बैनर तले जुटे पटवारियों और कानूनगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया। संघ के प्रधान सुनील दत्त जोशी ने बताया कि पटवारियों और कानूनगों की भर्ती जिला कैडर के तहत हुई थी, लेकिन अब सरकार ने अचानक एक नोटिफिकेशन जारी कर उन्हें स्टेट कैडर में बदल दिया है।

उन्होंने कहा कि यह निर्णय पटवारियों और कानूनगों के हितों के खिलाफ है और इससे उनकी सीनियरिटी पर असर पड़ेगा। संघ ने सरकार के इस फैसले के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कराई है और इसे रद्द करने की मांग की है। हालांकि, सरकार और संघ के बीच वार्ता जारी थी, लेकिन कोई ठोस नतीजा न निकलने पर विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया गया।

संघ के प्रतिनिधियों ने साफ कर दिया कि यदि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता नहीं दिखाती और वार्ता के लिए आमंत्रित नहीं करती, तो राज्य स्तर पर पेन डाउन स्ट्राइक शुरू की जाएगी। बिलासपुर में दो दिन तक चलने वाले इस प्रदर्शन के पहले दिन ही बड़ी संख्या में पटवारी और कानूनगो एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर मुखर दिखे। अब देखना होगा कि सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़, 53 खातों में विदेशी फंडिंग का खुलासा; NIA करेगी जांच

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें