Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने Chaitanya के पिता पूर्व CS Rakesh Sharma से 6 घंटे पूछताछ की, 4 MLA को किया तलब

July 6, 2024

पुलिस ने Chaitanya के पिता पूर्व CS Rakesh Sharma से 6 घंटे पूछताछ की, 4 MLA को किया तलब

शिमला: शिमला पुलिस ने कांग्रेस पार्टी के चार बागी विधायकों राजिंदर राणा, चैतन्य शर्मा, रवि ठाकुर, देवेंद्र भुट्टो पूर्व उत्तराखंड के मुख्य सचिव राकेश शर्मा और हरियाणा भाजपा नेता तरुण भंडारी के खिलाफ सरकार गिराने की साजिश का मामला दर्ज किया है। शिमला के बौलीगंज थाने ने इस मामले में चार विधायकों को तलब किया है।

शिमला पुलिस ने विधायक संजय अवस्थी और भुवनेश्वर गौड़ की शिकायत पर इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद छह बागी कांग्रेस विधायक और तीन निर्दलीय विधायक करीब दो सप्ताह तक पंचकूला के एक होटल में रुके थे।

इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से ऋषिकेश गए। ऋषिकेश से वे गुरु ग्राम पहुंचे। इस दौरान पुलिस उनके रहने और खाने का बिल चुकाने वालों से पूछताछ कर रही है।

आशीष शर्मा और चैतन्य शर्मा के पिता राकेश शर्मा पर सरकार गिराने के लिए विधायकों को पांच से सात सितारा होटलों में ठहराने और हेलीकॉप्टर से बागी विधायकों को लाने में मदद करने का आरोप है।

राकेश शर्मा पर राज्य में बहुमत वाली कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रचने का आरोप है। वह कांग्रेस के छह बागी पूर्व विधायकों और तीन पूर्व निर्दलीय विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें