नगर निगम चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद Shimla को मिलेगा नया महापौर

शिमला : करीब एक साल बाद 15 मई को शिमला को नया महापौर मिलेगा। शिमला नगर निगम चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद कांग्रेस ने पार्टी के नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह, कैबिनेट मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, ग्रामीण विकास.

शिमला : करीब एक साल बाद 15 मई को शिमला को नया महापौर मिलेगा। शिमला नगर निगम चुनाव नतीजों के 10 दिन बाद कांग्रेस ने पार्टी के नव निर्वाचित पार्षदों की बैठक बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पीसीसी चीफ प्रतिभा सिंह, कैबिनेट मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह तथा शिमला के विधायक हरीश जनार्था भी उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री के शिमला लौटने से पहले ही महापौर व उप महापौर पद के दावेदारों ने इसके लिए लॉबिंग तेज कर रखी है। पार्षदों की बैठक में महापौर व उप महापौर के नामों पर चर्चा के बाद आम सहमति बनाई जाएगी।

माना जा रहा है कि 15 मई को नव निर्वाचित पार्षदों की शपथ के साथ ही कांग्रेस महापौर का चयन करेगी। महापौर पद की दौड़ में छोटा शिमला वार्ड के पार्षद सुरेंद्र चौहान अभी भी बढ़त बनाए हुए हैं। इसकी वजह न सिर्फ उनकी वरिष्ठता व जीत का अंतर है, बल्कि मुख्यमंत्री का करीबी होना भी है। चौहान के महापौर बनने की स्थिति में उप महापौर के पद पर किसी महिला पार्षद की ताजपोशी तय मानी जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वीरवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के बाद शिमला पहुंच गए है। पत्रकारों से रूबरू हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि महापौर व उपमहापौर का चयन प्रदेश कांग्रेस पार्टी करेगी। इसके लिए 14 मई को सभी पार्षदों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें पार्षदों की राय ली जाएगी।

इसके बाद 15 मई को महापौर और उपमहापौर के चयन के लिए चुनाव होंगे। महापौर और उपमहापौर के नामों की चर्चा पर मुख्यमंत्री ने साफ किया कि अभी कुछ भी तय नहीं है, पार्षदों के साथ बुलाई बैठक में ही तय किया जाएगा। उधर मुख्यमंत्री के शिमला वापिसी पर महापौर की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे सुरेंद्र चौहान मुख्यमंत्री का स्वागत करने अनाडेल पहुंचे। उनके अलावा महापौर पद के दावेदारी पेश कर चुकी नाभा वार्ड की पार्षद सिमी नंदा के पति और कांग्रेस नेता अमित नंदा भी मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचे।

महापौर पद के दावेदार

– पार्षद सुरेंद्र चौहान छोटा शिमला वार्ड से तीसरी बार जीते हैं। सुरेंद्र चौहान मुख्यमंत्री के खास है।

– नरेंद्र ठाकुर भट्ठाकुफर वार्ड से दो बार पार्षद रहे हैं। उनकी पत्नी रीता ठाकुर भी पार्षद रह चुकी हैं। नरेंद्र ठाकुर कसुंपटी विधायक अनिरूद्ध सिंह के खास में से एक है।

– कुलदीप ठाकुर जीत की हैट्रिक लगा चुके हैं। कुलदीप भी अनिरूद्ध सिंह के खास में गिने जाते हैं।

– उमा कौशल टुटीकंडी वार्ड से तीन बार चुनाव जीत चुकी हैं। कौशल परिवार ने अभी तक 8 चुनाव कांग्रेस को जिताए हैं।

– सुषमा कुठियाला रामबाजार वार्ड से तीन बार जीती हैं। वरिष्ठता के आधार पर सुषमा कुठियाला ने महापौर पद के लिए दावेदारी पेश की है।

– सिमी नंदा नाभा वार्ड से दूसरी बार पार्षद बनी हैं। सिमी नंदा ने नाभा वार्ड से 2017 में पहला एमसी चुनाव लड़ा था और जीती थीं। इससे पूर्व सिमी नंदा 2009 में प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में राज्य महा सचिव पद पर भी जीती हैं।

महिला पार्षद का उपहापौर बनना लगभग तय

कांग्रेसपार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह और कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने खुलकर किसी महिला को महापौर या उपमहापौर बनाया जाने की वकालत की है। ऐसे में महापौर बेशक महिला पार्षद ना बने, लेकिन उपमहापौर तीनों प्रबल महिला पार्षदों में से एक हो सकती है।

- विज्ञापन -

Latest News