Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिमाचल में SMC शिक्षकों को मिलेगा नियमित होने का मौका, 1,427 पदों पर होगी LDR परीक्षा

October 27, 2025

हिमाचल में SMC शिक्षकों को मिलेगा नियमित होने का मौका, 1,427 पदों पर होगी LDR परीक्षा

हिमाचल डेस्क: हिमाचल सरकार ने स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) के तहत काम कर रहे शिक्षकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। राज्य में अब 1,427 पदों पर सीमित प्रत्यक्ष भर्ती (Limited Direct Recruitment – LDR) परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल होने वाले SMC शिक्षक सरकारी सेवाओं में नियमित कर्मचारी बन जाएंगे।

ये भी पढ़ें: बीजेपी की बड़ी कार्रवाई: बगावत करने वाले चार नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया बाहर

राज्य के कई SMC शिक्षक पिछले 12 से 13 सालों से पीरियड आधार पर सेवा दे रहे हैं। अब सरकार ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए उन्हें नियमित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। पहले सरकार ने सिर्फ 143 पदों पर LDR परीक्षा कराने का आदेश दिया था, लेकिन शिक्षकों के संगठनों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पदों की संख्या बढ़ाने की अपील की थी।

अब 1,427 पदों पर भर्ती का फैसला

शिक्षा विभाग ने अब कुल 1,427 पदों को एलडीआर परीक्षा के माध्यम से भरने का निर्णय लिया है। इन पदों पर टीजीटी, शास्त्री, ड्राइंग मास्टर, एलटी और जेबीटी के रूप में कार्यरत एसएमसी शिक्षकों को मौका मिलेगा। शिक्षा सचिव ने इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर निर्देश जारी किए हैं।

5 प्रतिशत कोटा में मिलेगी छूट

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इन पदों पर भर्ती 5 प्रतिशत तय कोटा में छूट देकर की जाएगी। हालांकि, यह छूट केवल बैचवाइज कोटा श्रेणी में उपलब्ध रिक्तियों तक ही लागू होगी। अगर किसी श्रेणी में पर्याप्त रिक्तियां नहीं होंगी तो चयनित उम्मीदवारों को भविष्य में एलडीआर या बैचवाइज कोटा के तहत आने वाली नई रिक्तियों में शामिल किया जाएगा।
यह प्रक्रिया आरएंडपी नियमों (Recruitment & Promotion Rules) के अनुसार तय की जाएगी।

ये भी पढ़ें: छठ महापर्व के तीसरे दिन यूपी-बिहार में तेज बारिश का अलर्ट जारी, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि उन्हें सरकार से शनिवार को पत्र प्राप्त हुआ है। अब विभाग हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को परीक्षा आयोजित करने के लिए पत्र भेजेगा। यह फैसला एसएमसी शिक्षकों के लिए राहत भरा कदम है, जिससे लंबे समय से नौकरी की स्थिरता का इंतजार कर रहे शिक्षकों को एक नया अवसर मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें