Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

August 19, 2026

राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में छात्रों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

कुल्लू: राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की नशा निवारण समिति की ओर से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य राजेश कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे खुद नशे से बचें और अपने दोस्तों व आसपास के लोगों को भी इसके नुकसान के बारे में जागरूक करें।

स्वस्थ समाज बनाने का दिया संदेश

प्राचार्य ने कहा कि युवाओं की भूमिका नशा-मुक्त समाज बनाने में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. मान सिंह राणा, डॉ. ज्ञान, प्रो. निश्चल शर्मा और डॉ. हीरामणि सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।

एक दिन बाद आयोजित हुआ कार्यक्रम

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, यह कार्यक्रम पहले 18 अगस्त को होना था, लेकिन विद्यार्थियों के एक संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए गए आंदोलन के कारण कॉलेज का सामान्य कामकाज प्रभावित हुआ। इसी वजह से कार्यक्रम को आगे बढ़ाकर 19 अगस्त को आयोजित किया गया। नशा निवारण समिति ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और एक स्वस्थ, सुरक्षित व नशा-मुक्त समाज बनाने में अपना योगदान दें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें