Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kullu Accident: कुल्लू में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 2 महिलाओं की मौत

May 28, 2026

Kullu Accident: कुल्लू में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 2 महिलाओं की मौत

हिमाचल डेस्कः प्रदेश के जिला कुल्लू में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर रही है।

ये भी पढे़ं :-

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी की बढ़ई-बाग-पीज सड़क पर एक टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय टैक्सी में 10 लोग सवार थे। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मरने वालों की पहचान कली देवी और सलमा देवी के रूप में हुई है। इसके अलावा टैक्सी में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा इतना भयानक था कि टैक्सी के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तुंरत प्रशासन और पुलिस को सूचना दी।

हादसे की सूचना मिलने पर दमकल विभाग, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और खाई में गिरे वाहन तक पहुंचकर घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया है, जहां पर इनका उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें