Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

चंबा में मौसम ने बदली करवट… बारिश से बढ़ी ठंडक, लोगों ने लिया आग और हीटर का सहारा

April 11, 2025

चंबा में मौसम ने बदली करवट… बारिश से बढ़ी ठंडक, लोगों ने लिया आग और हीटर का सहारा

चम्बा (मोहम्मद आशिक़): जिला चंबा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आज सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने तापमान में गिरावट दर्ज कराई है, जिससे क्षेत्र में ठंडक बढ़ गई है। मौसम के इस बदले मिजाज से एक ओर जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर ठंडक बढ़ने से लोग एक बार फिर गर्म कपड़ों, आग और हीटर का सहारा लेते नजर आ रहे हैं।

बारिश के कारण वातावरण शुद्ध और ताजगी भरा हो गया है। किसान वर्ग भी इस बारिश से खुश नजर आ रहा है, क्योंकि यह फसलों के लिए लाभकारी मानी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। इस बदले मौसम ने एक बार फिर चंबा की वादियों को ठंड की चादर में लपेट दिया है, जिससे लोगों को सर्दियों की यादें ताजा हो गई हैं।

ये भी पढ़ें- ईस्टर के मौके पर रूस-यूक्रेन का बड़ा फैसला, लगाया 32 घंटे का युद्धविराम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें