Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

पति ने पत्नी को मारी गोली फिर खुद भी की ख़ुदकुशी, पत्नी गंभीर घायल

January 31, 2023

पति ने पत्नी को मारी गोली फिर खुद भी की ख़ुदकुशी, पत्नी गंभीर घायल

बहादुरगढ़ में पति द्वारा पत्नी को गोली मारने का मामला सामने आया है। इस घटना में गोली लगने से पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि ख़ुदकुशी किए पति की मौत हो गई है। घायल पत्नी को ईलाज के लिए पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है। यह मामला बहादुरगढ़ के आसंडा गांव का है। जानकारी के अनुसार मृतक हंसराज उर्फ सोनू सोनीपत जल आपूर्ति विभाग में काम करता था। वह पिछले लंबे समय से अपनी पत्नी और बच्चों से दूर रह रहा था।

आज सुबह वह घर आया और आते ही उसने पत्नी पर दो गोलियां दाग दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसने खुद की कनपटी पर रिवाल्वर रख कर आत्महत्या कर ली। मृतक हंसराज की शादी 2007 में कल्हावड गांव की सन्तोष से हुई थी। दोनों के तलाक का केस कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट के आदेश के बाद सन्तोष अपने 2 बेटों के साथ आसंडा गांव में रह रही थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत इकट्ठा किए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें