मोदी सरकार कर रही अलोकतांत्रिक व्यवहार: खड़गे

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों के निलम्बन को संसद में मोदी सरकार की मनमानी करार दिया और कहा कि महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करवाकर सारी संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ा जा रहा है इसलिए विपक्षी दलों का इंडी गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट.

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी दलों के निलम्बन को संसद में मोदी सरकार की मनमानी करार दिया और कहा कि महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करवाकर सारी संवैधानिक मर्यादाओं को तोड़ा जा रहा है इसलिए विपक्षी दलों का इंडी गठबंधन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए एकजुट होकर बहुमत हासिल करेगा। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ मोदी सरकार के जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने रखेगी और भाजपा की गुमराह करने वाली नीतियों से जनता को आगह करेगी। खड़गे ने पार्टी मुख्यालय में सर्वोच्च नीति निर्धाक संस्था कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गुरुवार को कहा कि 18वीं लोकसभा के चुनाव सामने हैं और इस संबंध में 19 दिसंबर को इंडी गठबंधन की चौथी बैठक दिल्ली में हुई जिसमें समान विचारों वाली पार्टियों के साथ समन्वय बनाते हुए ज़्यादा से ज़्यादा सीटों पर जीत हासिल करने की बात कही गई है।

- विज्ञापन -

Latest News