Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी ने रफीगंज स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया ऑनलाइन उद्घाटन

February 27, 2024

मोदी ने रफीगंज स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किया ऑनलाइन उद्घाटन

औरंगाबाद: बिहार में औरंगाबाद जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के तहत रफीगंज रेलवे स्टेशन परिसर में अमृत भारत स्टेशन योजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन शिलान्यास किया ।

अमृत भारत स्टेशन योजना अंतर्गत रफीगंज सहित देश के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास एवं 1500 रोड ओवर ब्रिज तथा अंडरपास का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। साथ ही रफीगंज में इस मौके पर कई विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र – छात्राओं ने देश भक्ति पर आधारित एकांकी, नृत्य, संगीत एवं झाकियां की प्रस्तुति दी। सांसद ने स्कूली छात्रों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर सुशील कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास को लेकर बिहार पर खासा मेहरबान हैं। पूरे राज्य में रेलवे के विकास की 91 हजार करोड़ की योजनाएं ली गई है और इस वर्ष साढ़े 10 हजार करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान किया गया है । औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के तहत तीन स्टेशनों अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज और गुरारू को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत शामिल किया गया है। इस अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें