Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

नवीन जयहिंद ने की बृजभूषण की नार्को टैस्ट की मांग

May 11, 2023

नवीन जयहिंद ने की बृजभूषण की नार्को टैस्ट की मांग

झज्जर : जंतर मंतर पर धरना करने बैठे पहलवानों के मामले पर बोलते हुए नवीन जयहिंद ने बृजभूषण की नार्को टैस्ट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट की गाईड लाईन में बृजभूषण और धरने पर बैठे पहलवानो का नार्को टैस्ट चाहिए। झज्जर में पहरावर की ललकार रैली का न्यौता देने पहुंचे थे नवीन जयहिंद। नार्को टैस्ट की मांग के बाद ही खेल मंत्री संदीप सिंह भी मैदान छोड़ चुके है।

सरकार द्वारा पहरावर की जमीन गौड संस्था को रिलीज किए जाने पर नवीन जयहिंद ने कहा, रहम से नहीं 36 बिरादरी ने फर्से के दम पर ली है पहरावर की जमीन। जमीन रिलीज करने पर सीएम का आभार जताने वालों पर भी जयहिंद ने जुबानी हमला बोला। नवीन जयहिंद ने कहा, जिस दिन सरकार के इशारे पर अदालत के स्टे आर्डर होने पर इन्हीं लोगों की जुबान पर ताला लग गया था। उन्होंने कहा कि जमीन पर हास्पिटल, कॉलेज बनाने के लिए सीएम अगर सौ करोड़ दें तो वह भी उनका आभार जताएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें