Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हुई जारी, इन राज्यों में घटे दाम, जाने लेटेस्ट रेट

August 29, 2024

Petrol Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें हुई जारी, इन राज्यों में घटे दाम, जाने लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price: हर रोज सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है। दरअसल भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। आपको बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। जिसके बाद हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल और डीजल का नए रेट अपडेट करती है।

ऐसे ही तेल कंपनियों ने 29 अगस्त यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है। जिसके मुताबिक आज झारखंड में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। जहां आपको झारखंड में पेट्रोल 25 पैसे घटकर 97.95 रुपये प्रति लीटर और डीजल 24 पैसे घटकर 92.70 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।

वहीं, महाराष्ट्र की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम45 पैसे घटकर 104.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल 44 पैसे घटकर 90.97 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। आंध्रप्रदेश में पेट्रोल 92 पैसे घटकर 108.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84 पैसे घटकर 96.60 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

# मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है।

# कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है।

# चेन्नई में पेट्रोल 100.98 रुपये और डीजल की कीमत 92.56 रुपये प्रति लीटर है।

ये भी पढ़ें: क्या है राज्यसभा का सियासी गणित, किस पार्टी के पास कितनी सीटें? जानें सबसे अधिक नंबर किसके पास

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें