Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

चैत्र नवरात्रों के शुभ अवसर पर चौरासी ऐतिहासिक शिव मंदिर में शिव पूजन (नुवाले) की रही धूम

March 29, 2023

चैत्र नवरात्रों के शुभ अवसर पर चौरासी ऐतिहासिक शिव मंदिर में शिव पूजन (नुवाले) की रही धूम

भरमौर (महिंद्र पटियाल) : जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के चौरासी ऐतिहासिक शिव मंदिर में चैत्र नवरात्रों में शिव पूजन नुवाले की खासी रौनक रहती है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राजस्व विभाग भरमौर के कर्मचारियों, अधिकारियों, जल-शक्ति विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों, खंड विकास के कर्मचारियों, अधिकारियों, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा अपने-अपने शिव पूजन नुवाले का आयोजन चौरासी ऐतिहासिक शिव मंदिर में व भंडारे का आयोजन चौरासी परिसर में किया गया है। वीरवार 30 मार्च को लोक निर्माण विभाग भरमौर के कर्मचारियों, अधिकारियों द्वारा चौरासी शिव मन्दिर में रात्रि 20 वें शिव पूजन नुवाले व 31 मार्च को चौरासी परिसर भरमौर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। इनके द्वारा ही नवरात्रों के शुभ अवसर पर चौरासी शिव मन्दिर में मंत्रोच्चारण हवन यज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है लोक निर्माण विभाग भरमौर के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने क्षेत्र के लोगों से इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने व भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की अपील भी की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें