Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Narendra Modi ने मनमोहन सिंह के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त, साझा की कई यादगार तस्वीरें

December 26, 2024

PM Narendra Modi ने मनमोहन सिंह के निधन पर किया गहरा शोक व्यक्त, साझा की कई यादगार तस्वीरें

दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक सम्मानित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी मजबूत छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत सार्थक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए। जब डॉ. मनमोहन सिंह जी प्रधानमंत्री थे और मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तब मेरे और डॉ. मनमोहन सिंह जी के बीच नियमित रूप से बातचीत होती थी। हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा दिखाई देती थी। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं डॉ. मनमोहन सिंह जी के परिवार, उनके मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ॐ शांति।

 

 

ये भी पढ़ें:ये भी पढ़ें: अमेरिका का भारतीयों को बड़ा झटका, H-1B Visa पर लगेगी 3 साल की रोक!

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें