Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : एक मानसिक रोगी, दूसरी करती थी देखभाल, दोनों की मिली लाश

May 22, 2026

Haryana News : एक मानसिक रोगी, दूसरी करती थी देखभाल, दोनों की मिली लाश

अंबाला। छावनी के प्रीत नगर इलाके के एक घर से दो बहनों की लाश मिली है। दोनों बहनें करीब 15 दिन से घर में थी। गले-सड़े शवों के कारण लोगों को इसकी भनक लगी और सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला शवों को बाहर

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को बाहर निकाला। बताया जाता है कि ये दोनों बहनें करीब 15 दिनों से घर से बाहर नहीं निकली थी। अंजना कश्यप 40 तो मानु कश्यप 45 साल की थी। माता-पिता के देहांत के बाद दोनों घर में रहती थी। मानु मानसिक रूप से परेशान थी तो अंजना उसकी देखरेख करती थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक उनका किसी से कोई ज्यादा मिलना-जुलना नहीं था और वह घर से बाहर भी बेहद कम निकलती थीं।

घर का मंजर देख उड़ गए होश

जब पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़कर दाखिल हुई तो अंदर का मंजर देख लोगों के होश उड़ गए। दोनों बहनों के शव बुरी तरह गल चुके थे। घर के भीतर इस्तेमाल किए गए डायपरों के ढेर लगे थे। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों बहनों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है। मौत की सूचना के बाद कोई परिवार के लोग नहीं आये। पुलिस पड़ोसियों के बयान पर लावारिस बहनों का पोस्टमार्टम करा दिया।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें