Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : प्रॉपर्टी एडवाइजर की दिनदहाड़े दफ्तर में हत्या

May 16, 2026

Haryana News : प्रॉपर्टी एडवाइजर की दिनदहाड़े दफ्तर में हत्या

यमुनानगर। यमुनानगर के थाना फर्कपुर क्षेत्र में प्रॉपर्टी एडवाइजर कलीराम (64) की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस वारदात को उनके दफ्तर में ही अंजाम दिया। चाकू से उनके गले पर वार किए।

दुकानदारों ने किया पुलिस को सूचित

नजदीक के दुकानदार ने खून से लथपथ शव देख परिजन और पुलिस को बुलाया। फर्कपुर पुलिस और अन्य टीमों ने मौके पर छानबीन की। शव पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। स्वजन ने भी किसी पर आरोप नहीं लगाए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। शुरुआती जांच में प्रॉपर्टी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।

छाती पर किए पांच-छह वार

कलीराम की छाती पर चाकू से पांच से छह वार किए गए, जिसके निशान मिले हैं। स्वजन के अनुसार, कलीराम रोज दोपहर 12 बजे घर खाना खाने जाते थे, पर शुक्रवार को वह नहीं गए। इंतजार के बाद स्वजन ने उनके दफ्तर के सामने दुकान करने वाले भीम को फोन किया और उनका पता करने को कहा। भीम ने जाकर देखा तो उनका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। कलीराम हरनौल पंचतीर्थी क्षेत्र के निवासी थे। वह दो बेटियों व एक बेटे के पिता थे। बेटा राजेश परिवार सहित अमेरिका में रहता है।

कई एंगल से हो रही जांच : चौकी प्रभारी

घटना की सूचना मिलते ही राजेश ने अमेरिका से परिजन को वीडियो कॉल की। कलीराम के भतीजे संजीव ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम पांच बजे चाचा की हत्या किए जाने के बारे में पता चला। फर्कपुर चौकी प्रभारी सुरजीत सिंह शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज जांच रहे हैं। अभी किसी पर आरोप व अन्य रंजिश सामने नहीं आई है। पुलिस टीमें मामले की अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें