Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी में ससुराल में हुआ दामाद का चाकू से सत्कार, ससुर ने विवाद के चलते चाकू घोंप किया हमला, फिर दर्ज

August 9, 2024

रेवाड़ी में ससुराल में हुआ दामाद का चाकू से सत्कार, ससुर ने विवाद के चलते चाकू घोंप किया हमला, फिर दर्ज

हरियाणा के रेवाड़ी में व्यक्ति के चाकू घोंप कर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। दामाद पर ससुर ने किसी बात पर विवाद होने के चलते हमला कर दिया। व्यक्ति अपनी मां सहित ससुर के घर आया था। जहां उसके ससुर ने उसे व उसकी मां पर हमला कर दिया।

 

पीड़ित के पहचान रेवाड़ी के गांव पदेयावास निवासी कर्मपाल सिंह के रूप में हुई है।जो अपनी बीमार पत्नी से मायने के लिए पत्नी के मायके गया हुआ था। बीमारी के कारण उसकी पत्नी अपने मायके ही रह रही थी। कर्मपाल और उसकी मां दोनो ही महिला से मिलने उसके मायके पहुंचे।

जहां किसी बात पर महिला के पिता और पति में विवाद ही गया। दोनो के बीच बहस होने लगी। जिसके बाद गुस्से में आकर महिला के पिता ने कर्मपाल के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। कर्मपाल के साथ–साथ उसकी मां पर भी आरोपी ने हमला कर दिया।

कर्मपाल चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया। चाकू लगने से वह खून में लथपथ हो गया था। अस्पताल में जांचते बाद उसका इलाज शुरू हुआ। उपचार के बाद उसने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह अपनी पत्नी से मिलने उसके मायके गया था। जिस बीच उसके ससुराल में उस पर जानलेवा हमला हुआ।

पुलिस ने मामले की सुनवाई कर आरोपी ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही पुलिस दोष सिद्ध होने पर आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें