Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Telangana Election 2023: PM मोदी की तेलंगाना के वोटरों से अपील, वोट जरूर डालें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं

November 30, 2023

Telangana Election 2023: PM मोदी की तेलंगाना के वोटरों से अपील, वोट जरूर डालें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना के वोटरों से, खासतौर पर युवाओं और पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की है।

 

पीएम मोदी ने गुरुवार को सुबह ट्विटर पर अंग्रेजी और तेलुगु भाषा में अलग-अलग पोस्ट कर कहा, ‘मैं तेलंगाना के अपने बहनों और भाइयों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने की अपील करता हूं। मैं विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह करता हूं।‘

 

तेलंगाना में राज्य की सभी 119 विधान सभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। राज्य में मतदान सुबह 7 बजे से जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री KCR लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। वहीं भाजपा और कांग्रेस भी अपने-अपने दलों के लिए वोटरों से समर्थन मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें