हिसार। राजस्थान स्थित सालासार धाम में पांच अप्रैल को श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों में मारपीट का वीडियो वायरल हो गया है। पूजा करने गए श्रद्धालु परिवार का कहना है कि वीडियो बनाने पर सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की।
वायरल वीडियो में हिसार के संजय का भतीजा एक महिला सुरक्षाकर्मी को हाथ लगाकर धकेलते नजर आ रहा है। महिला सुरक्षाकर्मी से इस तरह के व्यवहार के चलते मारपीट का सिलसिला शुरू हुआ। महिला सुरक्षाकर्मी को धक्का मारने पर युवक को थप्पड़ जड़ा। वीडियो में फिर उसे मंदिर से बाहर जाने के लिए कहा जाता है।
हिसार की राठी कॉलोनी में रहने वाले संजय अपने भाई प्रवीन और परिवार के सदस्यों के साथ सालासर धाम में पूजा करने गए थे। जब वे मंदिर परिसर में हनुमान जी के दर्शन कर रहे थे तो संजय का भतीजा वीडियो बनाने लगा। ऐसे में भीड़ ज्याद होने के कारण वहां पर मौजूद महिला पुलिसकर्मी उसे वीडियो बनाने से मना किया। इसी दौरान उसने महिला सुरक्षाकर्मी से बदसलूकी की। युवक के परिवार की महिलाएं वहां पर आकर महिला सुरक्षाकर्मी से बहस करती है।
कुछ ही देर में युवक दोबारा आता है। जब वह महिला सुरक्षाकर्मी के पास पहुंचाता है तो उसके कंधे पर हाथ लगाकर उसे धक्का देता है। ऐसे में महिला सुरक्षाकर्मी उसे थप्पड़ मारती है। युवक को थप्पड़ मारते देख जब पिछली लाइन में खड़ी महिला सुरक्षाकर्मी उसे हटने के लिए कहती है तो युवक के साथ परिवार की महिलाओं ने पिछले लाइन में खड़ी एक महिला सुरक्षाकर्मी को थप्पड़ मारती है। फिर विवाद और बढ़ जाता है। इसी दौरान मंदिर के पुजारी आते हैं और दोनों पक्षों को शांत करवाने का प्रयास करते हैं।
फिर परिवार को मंदिर परिसर से बाहर लेकर आते हैं। एक सुरक्षाकर्मी युवक को वहां से चले जाने को कहता है, लेकिन कुछ देर बाद वह दोबारा आकर मारपीट करता है। दुकान से प्रसाद की थाली उठाकर सुरक्षा कर्मियों की तरफ फेंकता है। वह टब भी फेंकता है। महिला सुरक्षा कर्मी के सिर में चोट लग जाती है।
Also Read : संत रामपाल रिहा, जानें इंजीनियर से कैसे बना संत
Also Read : चंडीगढ़ ब्लास्ट पर बोले बिट्टा : नाम अलग, साजिश एक
Also Read : पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अनुज प्रथम
Also Read : खुशियों, मेहनत और आस्था का पर्व है बैसाखी
मेष: दिन शुभ रहेगा...