Site icon Dainik Savera Times

गंदे पानी के लिए अल्टीमेटम, मटका फोड़ प्रदर्शन की चेतावनी

ultimatum-for-dirty-water-mahendergarh-breaking-pots-protest-warning

ultimatum-for-dirty-water-mahendergarh-breaking-pots-protest-warning

महेंद्रगढ़। शहर के मोहल्ला राठौड़ान और सैनीपुरा में पिछले कई दिनों से पेयजल सप्लाई में गंदा और बदबूदार पानी आने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है।

नाराज लोगों का आंदोलन का ऐलान

समस्या के समाधान में प्रशासनिक उदासीनता से नाराज स्थानीय निवासियों ने अब आंदोलन का ऐलान कर दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता मनीष राजपूत के नेतृत्व में मोहल्ला वासियों ने चेतावनी दी है कि यदि सोमवार तक समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार को महिलाओं के साथ जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सन कार्यालय का घेराव कर मटका फोड़ प्रदर्शन किया जाएगा।

20 दिन पहले भी आया था गंदा पानी

मनीष राजपूत ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी समस्या का समाधान करने की बजाय पुरानी पेयजल लाइन बंद करने की बात कह रहे हैं, जबकि अधिकांश घरों के कनेक्शन अभी भी पुरानी लाइन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में मोहल्ला राठौड़ान में नई सड़क बनी है और यदि नई लाइन से कनेक्शन जोड़ने के लिए सड़क तोड़ी गई तो यह सरकारी धन की बर्बादी होगी। उन्होंने मांग की कि बिना तोड़फोड़ किए तकनीकी स्तर पर समस्या का स्थाई समाधान किया जाए। मोहल्ला वासियों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले भी दूषित पानी की यही समस्या सामने आई थी।

पहले भी दी गई थी चेतावनी

उस समय विरोध की चेतावनी के बाद विभाग ने लाइन की सफाई करवाई थी और कुछ दिनों तक स्वच्छ पानी की आपूर्ति हुई, लेकिन पिछले 10 दिनों से फिर बदबूदार और दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। लोगों ने आशंका जताई कि इससे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैल सकती हैं। व्यापार मंडल प्रधान सुरेंद्र बंटी ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार को बड़ी संख्या में व्यापारी और मोहल्लावासी एक्सन कार्यालय का घेराव करेंगे।

Also Read :

Exit mobile version