Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Union Budget 2026: भारत में किस वित्त मंत्री ने पेश किया सबसे ज्यादा बजट, पढ़ें पूरी लिस्ट

January 7, 2026

Union Budget 2026: भारत में किस वित्त मंत्री ने पेश किया सबसे ज्यादा बजट, पढ़ें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: अगले महीने देश का वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया जाएगा। जैसे कि हर साल 1 फरवरी को बजट पेश किया जाता रहा है। इस बार 1 फरवरी रविवार के दिन पड़ रहा है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि बजट उसी दिन पेश किया जाएगा। वर्तमान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने 9वें बजट के लिए तैयार हैं। अब तक उन्होंने कुल 8 बजट पेश किए हैं, जिनमें 6 फुल बजट और 2 अंतरिम बजट शामिल हैं।

इतिहास में सबसे अधिक बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है। वे कुल 10 बजट पेश कर चुके हैं। उनके बाद पी. चिदंबरम 9 बजट पेश करने के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, निर्मला सीतारमण ने 2025 में प्रणब मुखर्जी के 8 बजट पेश करने के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। इस साल का बजट पेश करने के बाद वे प्रणब मुखर्जी को पीछे छोड़कर पी. चिदंबरम के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगी।

VD: Dr Manmohan Singh ने IAUA में साझा किए विश्वविद्यालय के अनुभव

मोरारजी देसाई के बजट की झलक:

1959–60 : 28 फरवरी 1959

1960–61 : 29 फरवरी 1960

1961–62 : 28 फरवरी 1961

1962–63 (अंतरिम) : 14 मार्च 1962

1962–63 : 23 अप्रैल 1962

1963–64 : 28 फरवरी 1963

1967-68 (अंतरिम) : 20 मार्च 1967

1967-68 : 25 मई 1967

1968-69 : 29 फरवरी 1968

1969-70 : 28 फरवरी 1969

मोरारजी देसाई ने दो बार अंतरिम बजट भी पेश किए थे, जबकि निर्मला सीतारमण ने एक बार (2024) ऐसा किया है। अंतरिम बजट विशेषत: चुनावी साल में सरकार की आवश्यकताओं के लिए अस्थायी वित्तीय योजना के रूप में पेश किया जाता है। इसका उद्देश्य नई सरकार के कार्यभार संभालने तक सरकारी खर्चों में बाधा न आने देना होता है।

ये भी पढ़ें: घने कोहरे और शीतलहर का कहर, कई इलाकों में विज़िबिलिटी हुई जीरो, जानें मौसम का हाल

विशेष बात यह है कि अंतरिम बजट में बड़े आर्थिक सुधार या नीति बदलाव आमतौर पर नहीं होते, क्योंकि नई सरकार ऐसे फैसलों पर तुरंत सहमत नहीं हो सकती। इस तरह, वित्त मंत्रालय का यह महत्वपूर्ण रिकॉर्ड लगातार बदलता जा रहा है और निर्मला सीतारमण अब भारत के सबसे अनुभवी वित्त मंत्रियों में शामिल हो गई हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें