Site icon Dainik Savera Times

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान?

why-houses-have-courtyards-know-the-reason

why-houses-have-courtyards-know-the-reason

Why houses have courtyards, know the reason : एक दौर था जब घरों की पहचान उनकी ऊंची दीवारों या बड़े कमरों से नहीं, बल्कि बीचों-बीच बने खुले आंगन से होती थी। यह आंगन सिर्फ घर का हिस्सा नहीं, बल्कि पूरे परिवार की धड़कन माना जाता था, जहां सुबह की पहली किरण से लेकर रात की आखिरी बातचीत तक जीवन बसता था।

वास्तु नहीं, वैज्ञानिक सोच थी वजह

दिलचस्प बात यह है कि पुराने समय के लोग आंगन को केवल परंपरा या वास्तु के कारण नहीं बनाते थे, बल्कि इसके पीछे गहरी वैज्ञानिक सोच भी छिपी थी। प्राकृतिक रोशनी, ताजी हवा और परिवार को एक साथ जोड़ने वाला यह आंगन आज के आधुनिक घरों में भले ही कम दिखाई देता हो, लेकिन इसकी उपयोगिता और महत्व आज भी उतना ही प्रासंगिक है। साथ ही ताजी हवा का प्रवाह भी बना रहता था, जिससे घर ठंडा और आरामदायक महसूस होता था। यही वजह थी कि गर्मियों में भी ऐसे घर अपेक्षाकृत ठंडे रहते थे। आंगन सिर्फ एक खुला हिस्सा नहीं था, बल्कि परिवार के लोगों के मिलने-जुलने की जगह भी था। बच्चे यहीं खेलते थे, बड़े-बुजुर्ग बैठकर बातचीत करते थे और महिलाएं घर के कई काम यहीं करती थीं।

आपसी जुड़ाव का कारण था ये आंगन

इससे परिवार के बीच आपसी जुड़ाव मजबूत बना रहता था। पुराने दौर में महिलाओं का अधिकतर समय घर के अंदर ही बीतता था। ऐसे में आंगन उन्हें खुली हवा और प्राकृतिक वातावरण का अनुभव करने का अवसर देता था। यह घर के भीतर ही एक सुरक्षित और निजी जगह की तरह काम करता था। शादी-ब्याह, पूजा, त्योहार और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों का आयोजन अक्सर आंगन में ही किया जाता था। यह स्थान परिवार और रिश्तेदारों को एक साथ लाने का माध्यम बनता था।

घर में ही प्रकृति होती थी महसूस

आंगन की सबसे खास बात यह थी कि इससे लोग प्रकृति के करीब महसूस करते थे। यहां बैठकर बारिश का आनंद लिया जा सकता था, खुले आसमान को निहारा जा सकता था और रात में तारों को देखा जा सकता था। यही वजह है कि पुराने घरों का आंगन सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा था।

Also Read :

Exit mobile version